আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसबी इस्पात से पैदल भाटापारा जा रहे थे 19 मजदूर, प्रशासन ने ली सुध

Published on: April 10, 2020
---Advertisement---
विष्णुचंद्र शर्मा

खरसिया. लॉकडाउन के दौरान शासकीय आदेश से इस्पात कारखानों को बंद रखा जा रहा है. ऐसे में इन कारखानों में कार्यरत मजदूरों के सामने दुविधा की स्थिति बन गई है. ना तो उद्योग प्रबंधन इनकी सुध ले रहा है और ना ही वापस लौटने के लिए यातायात की ही कोई व्यवस्था है. शुक्रवार को एसबी इस्पात तराईमाल में कार्यरत 19 मजदूर रेलवे ट्रैक के सहारे वापस अपने निवास भाटापारा लौट रहे थे. अटल मितान के जागरूक सदस्यों ने इन्हें पठानपारा के पास देखा तो वे सशंकित हो गए.

http://देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, जागरूक और सतर्क रहें : स्वास्थ्य मंत्रालय

ऐसे में उन्होंने इनसे पूछताछ करनी चाहिए परंतु वे ग्राम औरदा तक भाग निकले. अटल मितान के कुछ सदस्यों ने उन्हें घेर कर रखा, वहीं पुलिस प्रशासन को अवगत किया. ऐसे में मजिस्ट्रेट गिरीश रामटेके से अनुमति प्राप्त कर एसडीओपी पीताम्बर पटेल के निर्देश पर टीआई सुमतराम साहू, चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम ने सभी 19 मजदूरों को स्थानीय कंकू बाई धर्मशाला में आश्रय प्रदान किया है.

http://लॉकडाउन में फंसा बेटा तो 1400 किमी दोपहिया चलाकर वापस ले आईं मां

http://लॉकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ किया जाएगा : भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now