আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

17 हाथियों के दल को देखकर भाग रहा था ग्रामीण, हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

Published on: April 9, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. बार अभ्यारण्य क्षेत्र के वनग्राम ढेबी के एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वन विभाग व पुलिस ने मृत ग्रामीण का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए कसडोल भेज दिया है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बार क्षेत्र के वनग्राम ढेबी निवासी मोहन पिता धनसिंह खड़िया (65) समीप के वन विकास निगम क्षेत्र मोहदा बिट के कक्ष क्रमांक 184 में लकड़ी लेने गया था जहां करीब 17 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा था. अचानक हाथियों को देखकर मोहन भागने लगा. जिस पर एक जंगली हाथी ने दौड़ाकर मोहन को सूंड से उठाकर पटक दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक के परिवार वालों के अनुसार मृतक सुबह करीब 10 बजे जंगल लकड़ी लेने गया था.

http://खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर राशन दुकान निलंबित, कलेक्टर बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं

दोपहर करीब 3 बजे तक नहीं आने पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की जहां वन विकास निगम क्षेत्र में मृतक का शव पाया गया. आसपास हाथियों के पैर के निशान भी देखे गए. वन विभाग ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी है. बया चौकी प्रभारी हितेश जंघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कसडोल भेजा गया है. ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से उक्त क्षेत्र में 17 हाथियों के दल के विचरण करने की जानकारी मिलती रहती थी बाद भी ग्रामीण लापरवाह बने रहे. वहीं वन विभाग की भी इस मामले में लापरवाही नजर आती है. वन विभाग ने हाथियों के आ जाने से ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई. इस क्षेत्र में हाथियों के हमले से अब तक दर्जनों ग्रामीण मारे जा चुके हैं. वन विभाग के उच्च अफसर इन हाथियों के रहवास की व्यवस्था करने की बजाय हमेशा नए-नए अजीब प्रयोग कर शासन को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं बावजूद समस्या जस की तस है.

http://जियो ने लॉन्च किया Jio POS Lite ऐप, घर बैठे कर सकेंगे कमाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now