नई दिल्ली. वॉट्सऐप ने वीडियो कॉलिंग में बड़े बदलाव का ऐलान किया है. वॉट्सऐप ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप कॉल को पहले से आसान बना दिया गया है. पहले जहां ग्रुप वीडियो कॉल के लिए एक-एक करके कॉन्टैक्ट्स को ऐड करना पड़ता था, वहीं अब ऐसा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. वॉट्सऐप ने बताया कि अब ग्रुप में ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा, जिसे यूज़र सेलेक्ट करके 4 या उससे कम लोगों को ऐड कर सकेंगे. वॉट्सऐप ने वर्जन 2.20.108 पेश किया जिसमें सीधे तौर पर किसी ग्रुप से वीडियो कॉल कनेक्ट कर सकते हैं.
http://24 घंटे में कोरोना के 773 नए केस, 32 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
अगर किसी ग्रुप में 4 या उससे कम सदस्य हैं तो अब आपको सभी मेंबर्स को अलग-अलग कॉल करने की जरूरत नहीं होगी. वॉट्सऐप ने इस अपडेट में ग्रुप में ‘कॉलिंग’ का ऑप्शन दिया है. कॉलिंग ऑप्शन पर जब आप टैप करके उन ग्रुप मेंबर्स को सिलेक्ट कर सकते हैं जिन्हें आप ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल करना चाहते हैं. खास बात यह है कि सिलेक्ट किए गए सभी सदस्यों को एक साथ कॉल कर सकेंगे यानी सभी के फोन एक साथ रिंग होंगे.
http://नगरीय प्रशासन विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना
We've made it easier than ever to start a group call from WhatsApp for groups of 4 or less. From your group chat tap the video or voice call icon to directly start a call with everyone in the chat! 🙌
— WhatsApp (@WhatsApp) April 7, 2020









