नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 5194 हो गई है. इससे अब तक 149 की मौत हो गई है. वहीं 402 लोग इस बीमारी से अब तक ठीक हुए हैं. लव अग्रवाल ने आगे बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 773 केस सामने आए हैं. वहीं 32 लोगों की मौत हुई है. उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण पर ट्रेनिंग पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है. कोरोना पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं. इसके जरिए हेल्थ वर्कर और इस बीमारी से लड़ाई में जुड़े दूसरे सभी लोगों को सपोर्ट दिया जाएगा. हॉस्पिटल फैसिलिटी को क्लासिफाई किया गया है.
http://नगरीय प्रशासन विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना
देश के हर जिले में कोरोना पर काम हो रहा है. जरूरत पड़ने पर हम स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे. केस बढ़ने के साथ हमारा एक्शन तेज होता जा रहा है. हमे सावधान रहन की जरूरत है. वायरस की ट्रांसमिशन चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है. अगर जरा भी कमी हुई तो पूरा प्रयास विफल हो जाएगा. लोगों से अपील है कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें. उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाता है कि न केवल आज बल्कि भविष्य में भी एचसीक्यू (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन) की कोई कमी नहीं होगी. उन्होने कहा हॉस्पिटल स्टाफ में इंफेक्शन न फैले ये फिलहाल बड़ी चुनौती है और हम अस्पतालों के सेटअप में व्यावहारिक परिवर्तन देख रहे हैं. इंफेक्शन को रोकने के उपायों को अपनाया जा रहा है.









