पिथौरा. लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब बेचने एवं बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को पुनः अवैध शराब का विक्रय करते एक युवक को स्थानीय पुलिस ने पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कमला पुसाम द्वारा एसडीओपी पुपलेश पात्रे के दिशा-निर्देश में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. सुबह ओड़िशा से शराब लाकर बिक्री करने हेतु एक युवक ने रखा था. मुखबिर की सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिथौरा निवासी अनिल बंसल पिता श्याम के कब्जे से 6.900 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की. ज्ञात हो कि लॉकडाउन के दौरान ही स्थानीय पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शराब विक्रेताओं को देशी, अंग्रेजी एवं महुआ से बनी हस्तनिर्मित शराब जब्त की है.
http://24 घंटे में कोरोना के 354 नए केस, 8 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
जशपुर विधायक भगत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की सहयोग राशि
रायपुर. मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है. इसी क्रम में जशपुर विधायक विनय कुमार भगत द्वारा अपने एक माह का वेतन एवं विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया है. कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है.
http://WhatsApp में अब सिर्फ एक चैट में कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड!







