नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,421 हो गई है. अब तक 326 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. उन्होने बताया कि 24 घंटे में कोरोना के 354 नए मरीज आए हैं. वहीं 8 लोगों की मौत हुई है. लव अग्रवाल ने कहा कि ICMR के अध्ययन से पता चलता है कि एक आदमी 30 दिन में 406 लोगों को इन्फेक्ट कर सकता है. अगर हम लॉकडाउन कर दें तो एक व्यक्ति केवल 2.5 को इन्फेक्ट कर सकता है, इसलिए लॉकडाउन का पालन करें.
http://WhatsApp में अब सिर्फ एक चैट में कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड!
कई जगहों पर निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया तो फायदा भी नजर आया है. उन्होने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली, मुंबई, भीलवाड़ा, आगरा में छोटे-छोटे क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें सील करने की रणनीति बनाई गई है. लव अग्रवाल ने कहा कि जो भी लोग क्वॉरंटीन में हैं उनकी निगरानी की जा रही है. कोरोना से निपटने के लिए सिस्टम को 3 भागों में बांटा गया है. कोरोना मरीज के लिए कोविड केयर सेंटर और हेल्प सेंटर भी बनेंगे. रेलवे ने 40 हजार आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं. वे प्रतिदिन 375 आइसोलेशन बेड तैयार कर रहे हैं और यह देश भर में 133 स्थानों पर चल रहा है. लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.
http://कोरोना से निपटने केजरीवाल का 5T प्लान, कहा- एक टीम की तरह करना होगा काम









