बलरामपुर. संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा अम्बिकापुर द्वारा विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जनकपुर में पदस्थ प्रधानपाठक बुधराम सिंह को पदीय दायित्व के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिग के सभी नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए विद्यार्थियों के 40 दिन का मध्याह्न भोजन हेतु सूखा अनाज घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया गया था.
http://लॉकडाउन : 33 एकड़ में लगी शिमला मिर्च और टमाटर की फसल खराब!
पर प्रधानपाठक बुधराम सिंह द्वारा मध्याह्न भोजन का सूखा अनाज सामग्री वितरण नहीं करने तथा बगैर सूचना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने की शिकायत प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने एवं पदीय दायित्व के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा अम्बिकापुर द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में प्रधानपाठक बुधराम सिंह का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, वाड्रफनगर नियत किया गया है.
http://सभी सांसदों की सैलरी में 30 फीसदी कटौती, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति भी कम लेंगे वेतन
http://एक और कोरोना मरीज हुआ ठीक, सीएम का ट्वीट- देश जीतेगा, कोरोना हारेगा
http://24 घंटे में कोरोना के 693 नए केस, 13 मौतें : स्वास्थ्य मंत्रालय







