रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज आज दोपहर स्वस्थ हो गया है. कोरबा से रायपुर एम्स लाए गए युवक की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उसे डिस्चार्ज किया गया. राज्य में कुल 10 पॉजिटिव में से अब तक 9 ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. बता दें कि कोरबा से लाया गया युवक लंदन में रहकर पढ़ाई कर रहा था. 30 मार्च को इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे कोरबा से रायपुर एम्स में लाया गया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- अभी सूचना प्राप्त हुई है कि कोरबा निवासी एक और #COVID-19 पॉजिटिव मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद उसे अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है.
http://24 घंटे में कोरोना के 693 नए केस, 13 मौतें : स्वास्थ्य मंत्रालय
अब तक 10 में से 9 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं. देश जीतेगा, कोरोना हारेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि हम बचाव के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, इस बीच जानकारी मिल रही है कि 9वां पेशेंट रिलीज हो रहा है. एक पेशेंट निजामुद्दीन की मरकज से लौटा था, उसका उपचार किया जा रहा है. दस में से 9 लोग ठीक हो गए. आगे के लिए और टेस्टिंग करेंगे, सर्तकता में कमी नहीं आएगी.
http://दवाईयों की होम डिलीवरी के लिए सभी 28 जिलों के मेडिकल स्टोर्स की सूची जारी
अभी सूचना प्राप्त हुई है कि कोरबा निवासी एक और #COVID-19 पॉजिटिव मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद उसे अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अब तक 10 में से 9 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं।
देश जीतेगा
कोरोना हारेगा— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 6, 2020
The 9th patient in Chhattisgarh too has now recovered and is ready to go home.
So now there is only one person in Chhattisgarh who has COVID19 and he too is being looked after by the team of expert doctors, everyone else has been cured! pic.twitter.com/RxmpUCSDAk
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) April 6, 2020







