আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटे में कोरोना के 693 नए केस, 13 मौतें : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कोरोना मरीजों के देश में अब तक 4067 केस सामने आए हैं. देश में कोरोना से 109 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 295 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 मौतें हुई हैं, जबकि 693 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. देश में कुल कोरोना के मामलों में 1445 लोगों का तबलीगी जमात से कनेक्शन है. देशभर में कोरोना से संक्रमित होने वालों में 76 फीसदी पुरुष हैं और 24 फीसदी महिलाएं.

http://दवाईयों की होम डिलीवरी के लिए सभी 28 जिलों के मेडिकल स्टोर्स की सूची जारी

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से 109 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 30 लोगों की कल मौत हुई. मरने वालों में 63 फीसदी लोगों की उम्र 60 वर्ष के ऊपर थी, 30 फीसदी मरने वाले लोग की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच रही. वही कोरोना से मरने वाले सात फीसदी लोगों की उम्र 40 वर्ष से कम रही. लव अग्रवाल ने बताया कि संदिग्ध मामलों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई हैं. राज्यों को आज 3000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद जारी की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सलाह दी गई कि लोग चेहरा कवर करके निकलें और घर पर बने मास्क का इस्तेमाल करें.

http://कोरोना से लंबी लड़ाई, ना थकना है-ना हारना है, बस जीतना है : पीएम मोदी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now