महासमुंद. जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री की समस्या से दो-चार न होना पड़े इसके लिए नगर पालिका द्वारा ऐसे परिवार जिनके पास वर्तमान में कोई भी राशन कार्ड नहीं है, उन्हें नया राशन कार्ड बनाकर दिया जा रहा है. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि कोई भी ऐसे परिवार हों जिनके पास गरीबी रेखा या सामान्य राशन कार्ड नहीं है वे परिवार आवश्यक दस्तावेज के साथ नगर पालिका में आवेदन कर सकते हैं. पात्रता अनुसार 2-3 दिनों में राशन कार्ड बनाकर दिया जाएगा. पालिका अध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान करीब 60 लोगों ने गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है. जिसकी जांच के लिए भेजा गया है.
http://24 घंटों में 472 नए केस सामने आए, 272 जिलों तक पहुंचा कोरोना का संक्रमण : स्वास्थ्य मंत्रालय
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व में जिन परिवारों ने सामान्य व गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए आवेदन नगर पालिका में जमा कर चुके हैं, जांच उपरांत आवेदनों को खाद्य विभाग भेजा गया था. लेकिन इस बीच लॉकडाउन के कारण उक्त राशन कार्ड नहीं बन पाया था. खाद्य विभाग द्वारा जांच के बाद करीब 30-35 परिवारों की जानकारी पीडीएफ बनाकर नगर पालिका को भेजा गया है. इनमें सामान्य एवं गरीबी रेखा कार्डधारी शामिल हैं. अब उनका भी राशन कार्ड जारी किया जाएगा. संबंधित व्यक्ति कार्ड के लिए नगर पालिका में संपर्क कर सकते हैं या फिर नया आवेदन भी कर सकते हैं. पालिका कर्मचारी मौके पर जाकर जांच के बाद पात्रता अनुसार राशन कार्ड बनाकर देंगे. पालिका अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि राशन कार्ड के लिए नगर पालिका परिसर में अनावश्यक रूप से भीड़ न जुटाएं.
http://एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 13 उप पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना







