আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटों में 472 नए केस सामने आए, 272 जिलों तक पहुंचा कोरोना का संक्रमण : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित रूप से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में 472 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है. वहीं 267 लोग ठीक हो चुके हैं. उन्होने बताया कि भारत में अब तक कुल 3374 कोरोना के मामले सामने आए हैं. उन्होने बताया कि संक्रमण का दायरा देश के 272 जिलों तक पहुंच गया है.

http://एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 13 उप पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना

अगर तब्लीगी की घटना नहीं हुई होती तो केस 7.1 दिनों में दोगुना होता, जबकि अभी 4.1 दिनों में दोगुना हो रहा है. उन्होने बताया कि आज कैबिनेट सचिव ने देश के सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की. सभी ज़िलाधिकारियों से अपने अपने जिलों में आपात प्रबंधन योजना बनाने को कहा है. उन्होंने कहा कि आईसीएमआर ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि थूकने से भी बीमारी फ़ैल सकती है. लिहाजा लोगों से बाहर थूकने से बचने के लिए अपील की है.

http://उपार्जन केंद्र से धान चोरी करते पकड़ाए, मौजूदा और पूर्व फड़ प्रभारी समेत तीन के खिलाफ FIR

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now