अंबिकापुर. शनिवार देर रात एक युवक ने चार लोगों की हत्या कर दी. उसने 3 मवेशियों और 7 मुर्गियों को भी मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सीतापुर क्षेत्र के गांव देवगढ़ निवासी ईश्वर राम (35) ने शनिवार देर रात मां राजकुंवर बाई पैकरा (55) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान वह जान बचाकर पड़ोसी के घर छिपने के लिए भागी.
http://घरों से न निकलने सख्त हिदायत, आदेश नहीं मानने वालों पर सख्ती बरतने की तैयारी
आरोपी ने वहां मां की हत्या करने के साथ ही पड़ोसी मनबसिया पैकरा (70), जवर साय (70) और मोहनराम बरगाह (50) की भी हत्या कर दी. उसने घर में बंधे तीन मवेशी और वहां मौजूद सात मुर्गियों को भी मार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. हालांकि अभी तक वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की जांच की जा रही है.
http://सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव







