रायपुर/राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने लॉकडाउन अवधि में सूखा राशन सामग्री वितरण कर लौट रहे एलबी संवर्ग के शिक्षक दाऊलाल कोल्हे के आश्रित परिवार को तत्काल 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा के तहत भुगतान करने की मांग की है. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, शैलेन्द्र यदु, बाबूलाल लाड़े, जीवन वर्मा सचिव, हंसकुमार मेश्राम कोषाध्यक्ष, ब्रिजेश वर्मा, चन्द्रिका यादव, फ्लेश साहू, चुनलेश साहू, ललीता कन्नौजे, रूपेन्द्र नंदे, कमलेश्वर देवागन, पंचशीला सहारे, राजकुमारी जैन, मोरेश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, सुकालू वर्मा, दानेश्वर लिल्हारे, दिलेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू आदि ने कहा है कि शासन के प्रत्येक जिम्मेदारी का शिक्षक संवर्ग द्वारा निष्ठापूर्वक व पूरी तन्मयता से निर्वहन किया जाता है.
http://सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना जैसे महामारी के समय भी मुख्यमंत्री की अपील व प्रशासन के आदेश के तहत शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर विद्यार्थियों के पालकों को सूखा चावल व दाल का वितरण किया जा रहा है, साथ ही मुख्यमंत्री के अपील अनुसार पालकों को सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन के पालन हेतु जागरूकता लाने का भी कार्य किया जा रहा है. चूंकि इस विषम परिस्थिति में ड्यूटी लगाने के कारण स्वास्थ्य बीमा के तहत 50 लाख रुपए भुगतान शिक्षक परिवार को किए जाने की मांग की है. राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी राम वर्मा ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला मिस्प्री संकुल उरवही विकास खण्ड मोहला में एलबी संवर्ग के पद पर पदस्थ शिक्षक दाऊलाल कोल्हे का रविवार सुबह 11.30 बजे शाला ग्राम से बच्चों के परिजनों को सूखा चावल, दाल वितरण कर लौटते वक्त सड़क हादसे में निधन हो गया.
http://अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना







