আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घरों से न निकलने सख्त हिदायत, आदेश नहीं मानने वालों पर सख्ती बरतने की तैयारी

Published on: April 5, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. आज प्रातः स्थानीय पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गो में मार्चपास्ट करते हुए लोगों को घरों से नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी. अब आदेश नहीं मानने वालों पर बल प्रयोग भी किया जाएगा. ज्ञात हो कि प्रातः 7 से 11 बजे के बीच नगर की आवश्यक वस्तुओं की खुली दुकानों में बेतरतीब भीड़ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने एक ओर प्रधानमंत्री के निर्देश पर नगरवासी आज रात दीया एवं अन्य तरह की लाइट का प्रबंध करने जुटे हैं वहीं स्थानीय पुलिस अब घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरतने तैयार हो गई है. रविवार सुबह एसडीओपी पुपलेश पात्रे एवं थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस ने मार्चपास्ट कर लोगों को सरकारी निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी.

http://राशन वितरण कर लौट रहे शिक्षक का हादसे में निधन, परिजनों को 50 लाख देने टीचर्स एसोसिएशन की मांग

इस दौरान सहकारी राशन दुकान सहित किराना दुकान एवं सब्जी दुकानों में सोशल डिस्टेन्स की जांच कर दुकानदारों को इसका पालन करने की चेतावनी दी. नगर में लॉकडाउन के कारण आवश्यक वस्तुओं की दुकान प्रातः 7 से 11 बजे तक ही खुलती हैं. पर ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी ग्राहकों के एक साथ आने से दुकानों में भीड़ लग रही है जिससे धारा 144 एवं लॉकडाउन का मकसद अधूरा रह जाता है. इधर, आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बन्द कर दिए जलाने एवं अन्य संसाधनों से घर के बाहर या छत को सोशल डिस्टेंस के साथ रोशन करने के आह्वान को सफल बनाने के लिए भी उत्साही युवक तत्पर दिखाई दे रहे हैं.

http://सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

अफवाह के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज

विगत दिनों नगर के एक युवक निखिल पांडे नें स्वयं को कोरोना पीड़ित होना बताकर शासकीय अस्पताल पिथौरा में कोरोना के झूठे लक्षण बताए और शासकीय वाहन से रायपुर गया. रास्ते में एक वीडियो अपलोड करते हुए स्वयं को कोरोना पीड़ित होना बताया युवक के उक्त कृत्य से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था. बाद में एम्स रायपुर में जांच करने पर उनकी स्थिति सामान्य पाई गई. वर्तमान में निखिल अपने घर में हैं. युवक के उक्त कृत्य से शासकीय नियमों का उल्लंघन हुआ है साथ ही क्षेत्र में दहशत व्याप्त होने के कारण पुलिस ने भादवि की धारा 188 तथा धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now