আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए होगा सैंपल कलेक्शन, कोरोना संभावितों के पहुंचेंगी घर

Published on: April 3, 2020
---Advertisement---
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के सभी संभावित लोगों को तेजी से टेस्ट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नई रणनीति अमल में लाई जाएगी. इसके तहत सभी संभावितों का सैंपल उनके घर पहुंचकर लिया जाएगा. सैंपल कलेक्शन के लिए मोबाइल एम्बुलेंस में सभी सुविधाओं एवं आवश्यक सामग्री के साथ सैंपल कलेक्शन विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे. यह निर्णय शुक्रवार को राज्य स्तरीय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में लिया गया. सैंपल कलेक्शन की इस व्यवस्था से उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग तथा टेस्टिंग में तेजी आएगी. उन्होने सैंपल कलेक्शन की इस नई व्यवस्था के संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. मोबाइल एम्बुलेंस संग्रहण के लिए संभावित मरीजों के घर के सामने पहुंचेंगी और उसमें मौजूद लैब टेक्नीशियन पीपीई किट, एन-95 मास्क एवं अन्य सुरक्षा उपकरण पहनकर एम्बुलेंस के पिछले हिस्से में एक-एक कर सभी कोरोना संभावितों का सैंपल कलेक्शन करेंगे.

http://छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना संक्रमित मरीज हुई स्वस्थ, प्रदेश में अब सिर्फ पांच संक्रमित

सचिव ने कहा कि प्रत्येक संभावित व्यक्ति का सैंपल कलेक्शन करते समय लैब टेक्नीशियन सिर्फ अपने हैण्डग्लब्स चेंज करेगा. पूरा पीपीई किट बदलने की आवश्यकता नहीं होगी. मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से एक दिन में ही कई घरों में जाकर संभावितों का सैंपल कलेक्शन किया जा सकेगा. उन्होने विभागीय अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की अन्य सेवाओं का भी बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गैरसंचारी एवं संचारी रोगों की रोकथाम तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ लोगों को समुचित रूप से मिलना चाहिए. बैठक में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के ईलाज के लिए सभी जिला चिकित्सालयों में कोरोना आईसोलेशन वार्ड की स्थापना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. सचिव श्रीमती सिंह ने कोरोना आईसोलेशन वार्ड को चिकित्सालयों के अन्य वार्डों से पर्याप्त दूरी एवं अलग रखने को कहा, ताकि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को इससे कोई परेशानी न हो. बैठक में माना रायपुर, मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव, मेडिकल कॉलेज जगदलपुर, अम्बिकापुर तथा बिलासपुर में कोविड अस्पताल की तैयारियों की भी समीक्षा की गई.

http://बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर रहने पर प्रभारी तहसीलदार निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now