कांकेर. नायब तहसीलदार एवं अंतागढ़ के प्रभारी तहसीलदार सतरूपा साहू को बिना पूर्व अनुमति के 19 मार्च से 30 मार्च तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर केएल चौहान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा नायब तहसीलदार अखिलेष कुमार ध्रुव को अंतागढ़ के प्रभारी तहसीलदार का दायित्व सौंपा है. नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार सतरूपा साहू का निलंबन अवधि में मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर किया गया है, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग तथा कलेक्टर कांकेर द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं.
http://दो दिन में 14 राज्यों से कोरोना के 647 मरीज सामने आए : स्वास्थ्य मंत्रालय
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिलाओं को किया सलाम
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए छत्तीसगढ़ की महिलाओं के ज़ज्बे को सलाम किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि चाहे पोषण आहार पहुंचाने की बात हो या फिर कोरोना के सुरक्षा के उपाय लोगों को बताने का छत्तीसगढ़ की महिलाएं प्रेरक भूमिका निभा रही हैं.
http://प्रदेश के 50 एसआई प्रमोट होकर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी ने जारी किया आदेश







