আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नर्सों के साथ अभद्रता करने वाले जमातियों पर रासुका के आदेश, सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं

Published on: April 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तबलीगी जमात के लोगों द्वारा सरकारी अस्पताल में नर्सों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपना लिया है. उन्होंने जमातियों के खिलाफ रासुका लगाने का आदेश जारी कर दिया है. अब किसी भी स्वास्थ्यकर्मी के साथ अभद्रता करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ तबलीगी जमात के लोगों की चिकित्सा और सुरक्षा में महिला स्वास्थ्यकर्मी और महिला पुलिसकर्मियों को नहीं लगाने का फैसला किया गया है. अब केवल पुरूष कर्मचारी ही तैनात रहेंगे.

http://बाजार से लाए सामान को कैसे करें साफ, हिना खान ने बताया आसान तरीका

गाजियाबाद घटना की निंदा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये ना कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं, जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है, वह जघन्य अपराध है, इन पर रासुका (एनएसए) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं. बता दें कि गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल की नर्सों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखित शिकायत देकर जमातियों पर अश्लील हरकत करने, गंदे गाने सुनने और परेशान करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद शहर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. जब ये मामला गाजियाबाद डीएम तक पहुंचा तो सभी जामातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम एमएमजी अस्पताल पहुंची और सभी 6 जमातियों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

http://VIDEO : शिखर धवन बने जितेंद्र, पत्नी के साथ किया डांस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now