नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से परिवार के साथ मजेदार और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेट्रो बॉलीवुड अंदाज में अपनी पत्नी आयशा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह जितेंद्र बने हुए नजर आ रहे हैं. अपनी पत्नी आयशा के साथ वह ‘ढल गया दिन, हो गई शाम’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
http://पीएम मोदी ने देशवासियों से मांगे 9 मिनट, दीया जलाने की अपील
धवन के कपड़ों का स्टाइल भी जितेंद्र की तरह ही क्लासिक वाइट है. वहीं आयशा जो लीना चंद्रावरकर को ऐक्ट कर रही हैं ने ब्लैक और पिंक सूट पहना है. इस गाने को रिएक्रिएट करने में सिर्फ इतना फर्क हैं कि शिखर और आयशा के हाथ में बैडमिंटन की जगह टेबल टेनिस रैकेट हैं. बता दें कि फिल्म हमजोली के इस गीत में अदाकार बैडमिंटन खेलते दिखाई दिए थे लेकिन धवन और आयशा टेबल टेनिस से ऐक्ट कर रहे हैं. हालांकि इसमें भी उन्होंने लय बहुत अच्छी मिलाई है. शिखर और आयशा के इस वीडियो पर कई साथी क्रिकेटकरों ने भी मजेदार कमेंट किए हैं. देखिए वीडियो-
http://एक और कोरोना मरीज स्वस्थ, प्रदेश में अब केवल 6 संक्रमित











