रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बिलासपुर की इस युवती का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था. अब प्रदेश में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या केवल 6 है. एम्स रायपुर में उपचार के बाद दो लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं. अभी एम्स में पांच और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में एक मरीज का इलाज चल रहा है. प्रदेश में अब तक कोविड-19 के एक हजार 232 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं.
http://उचित मूल्य की दुकान में अधिक दर पर शक्कर बेचने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध FIR
इनमें से 921 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव्ह और 9 की पॉजिटिव्ह आई है. शेष 302 सैंपलों की जांच जारी है. एम्स के साथ ही अब जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भी सैंपलों की जांच की जा रही है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर लॉकडाउन और कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास से और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने शासकीय निवास से वीडियो कान्फ्रेंस में शामिल हुए.
http://कल सुबह 9 बजे देशवासियों के नाम वीडियो संदेश साझा करेंगे पीएम मोदी







