नई दिल्ली. कई दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में रह रहीं सिंगर कनिका कपूर की हालत में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है. कनिका लगातार चौथी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी लगातार देखरेख हो रही है और जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती उन्हें भर्ती रखा जाएगा. चौथी बार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कनिका कपूर के परिवारवाले काफी परेशान हो गए हैं. उन्होंने कनिका की सेहत को लेकर पीजीआई के डॉक्टरों से चिंता जाहिर की है.
http://लॉकडाउन, क्वॉरंनटाइन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 33 अपराध दर्ज
पीजीआई में कनिका कपूर की देखभाल के लिए हर समय एक नर्स को लगाया गया है. हर चार-चार घंटे पर नर्सों की शिफ्ट बदलती है. यानी एक दिन में छह नर्सें ड्यूटी कर रही हैं. नर्सें ही उन्हें दवा खिलाती हैं और अन्य चीजों का ध्यान रखती हैं. कनिका की डाइट और सफाई का खास ध्यान रखा जाता है. कनिका का इलाज अभी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानि पीजीआई लखनऊ में हो रहा है. इससे पहले कनिका कपूर के तीन कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आए थे.
http://मकान मालिक न मांगें किराया और खाली करने किराएदारों को न करें परेशान










