नई दिल्ली. लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन चैनल ने अपने दर्शकों के लिए बेहद खास और छोटे पर्दे का चर्चित शो महाभारत एक बार फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है. लोगों की बढ़ती मांग को देखते ही शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया है. इस बात की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर दी है. उन्होने बताया कि 28 मार्च आज से डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे महाभारत के रोज 2 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा. इसके पहले प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया था कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा.
http://कोरोना प्रभावितों के लिए हर जिले में सौ-सौ बेड की व्यवस्था करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे होगा. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की मांग की जा रही थी. बता दें कि रामानंद सागर कृत रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था.
http://ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन कोरोना संक्रमित, मोदी बोले- आप योद्धा हैं
Happy to announce that @DD_Bharati will relay from tomorrow Saturday 28th March popular serial Mahabharat at 12 noon and 7 pm everyday.@narendramodi@PIB_India@DDNewslive@BJP4India@BJP4Maharashtra#StayAwareStaySafe#IndiaFightsCoronavirus
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020










