আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस का खौफ : महिला ने छींका तो स्टोर मालिक ने फेंक दिया 26 लाख का सामान

Published on: March 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में साफ नजर आ रहा है. इसी से जुड़ा एक ताजा उदाहरण हाल ही तब देखने को मिला जब एक महिला ग्रॉसरी स्टोर में सामान खरीदने के लिए पहुंची. इसी बीच उनको छींक आ गई, जैसे ही उन्होने छींका, तुरंत स्टोर से 26 लाख का सामान बाहर फेंक दिया गया. हालांकि महिला की बाद में गिरफ्तारी हो गई. दरअसल, घटना अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया की है. न्यूज एजेंसी सीएनएन के मुताबिक यहां के एक मॉल में 35 हजार डॉलर यानी करीब 26 लाख रुपए के खाने का सामान फेंक दिया गया. कारण यह कि महिला ने स्टोर के एक हिस्से में छींक दिया.

http://खुशखबरी : कल से दूरदर्शन पर फिर शुरू होगा रामायण का प्रसारण

स्टोरकीपर के मुताबिक महिला ने स्टोर में घुसते ही छींक मारनी शुरू कर दी. उसने स्टोर में सामने रखे बेकरी के सामान और मीट पर छींकना शुरू कर दिया. तुरंत स्टोर मालिक ने सारे सामान फेंक डाले. पुलिस को बुलाया गया और उस महिला को हिरासत में भेज दिया गया. मालिक को इस बात का डर था कि कहीं ये महिला कोरोना पॉजिटिव तो नहीं थी. इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को फोन कर दिया. हालांकि पुलिस ने बताया कि महिला ने जान-बूझकर ऐसा किया है. अब इस महिला पर आपराधिक मामले का केस चलेगा. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं थी. लेकिन पुलिस ने कहा है कि उसका टेस्ट कराया जाएगा.

http://RBI ने रेपो और रिवर्स रेपो रेट में की कटौती, बैंकों को सलाह- 3 महीने EMI में दें राहत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now