नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. उन्होने कहा कि पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन होने जा रहा है. पीएम ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जाएंगे. उन्होने कहा कि ये जनता कर्फ्यू से एक कदम आगे का फैसला है. पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है. पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के इलाज का एकमात्र रास्ता सोशल डिस्टेंसिंग को बताया. उन्होने कहा कि इसका मतलब है कि एक दूसरे से दूर रहना, अपने घरों में बंद रहना. कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है. इसके संक्रमण की साइकिल को तोड़ना ही होगा. कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल बीमार लोगों के लिए है, लेकिन ये सोचना सही नहीं है.
http://नागपुर से पिथौरा पहुंचा मजदूरों का दल, नहीं मिला लक्षण
सोशल डिस्टेंसिंग सभी के लिए है, प्रधानमंत्री के लिए भी है. कुछ लोगों की गलत सोच आपके परिवार को, आपको, आपके बच्चों को आपके दोस्तों को बहुत मुश्किल में डाल देगी. अगर ऐसी लापरवाही जारी रही तो भारत को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसकी कीमत कितनी बड़ी होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है. निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी. लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी देशवासियों से प्रार्थना है कि आप इस समय देश में जहां भी हैं, वहीं रहें. अभी के हालात को देखते हुए, देश में ये लॉकडाउन 21 दिन का होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण साइकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है.
http://कोरोना से निपटने राहत पैकेज का ऐलान जल्द, जानिए वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं
Addressing the nation on battling the COVID-19 menace. #IndiaFightsCorona https://t.co/jKyFMOQO5a
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2020
My fellow citizens,
THERE IS ABSOLUTELY NO NEED TO PANIC.
Essential commodities, medicines etc. would be available. Centre and various state governments will work in close coordination to ensure this.
Together, we will fight COVID-19 and create a healthier India.
Jai Hind!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2020









