रायपुर. सुकमा में विगत 21 मार्च को घटित नक्सली घटना के परिपेक्ष में जिला सुकमा एवं बीजापुर में नक्सल अभियान में सहयोग के लिए दो अधिकारियों की ड्यूटी आगामी कुछ समय के लिए अस्थाई तौर पर लगाई गई है. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार जितेंद्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक महासमुंद की ड्यूटी सुकमा जिले और केएस ध्रुव सेनानी दसवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सरगुजा की ड्यूटी बीजापुर जिले में नक्सली अभियानों में मदद के लिए लगाई गई है.
http://सार्वजनिक परिवहन यान, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन 31 तक स्थगित
क्रेडिट कार्ड से 72 हजार रुपए आहरित
महासमुंद. बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड से 72 हजार रुपए आहरित होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. घटना सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारीडीह का है। पुलिस के मुताबिक ग्राम कोलियारीडीह निवासी दिनेश कुमार रात्रे पिता शत्रुहन रात्रे (21) का एक्सिस बैंक में खाता है. प्रार्थी ने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है.19 मार्च दोपहर 2 बजे उनके मोबाइल नंबर पर 90905-18792 के मोबाइल धारक ने फोन कर खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड में 8 हजार का छूट मिलना बताया. उन्होंने कहा कि उक्त राशि को खाते में ट्रांसफर करना है. क्रेडिट कार्ड का नंबर व डिटेल मांगा. प्रार्थी ने बैंक का कर्मचारी समझकर उसे कार्ड का डिटेल दिया. कुछ समय बाद खाते से 72 हजार आहरण का मैसेज आया.
http://जनता कर्फ्यू के दिन जन्मी बच्ची, परिजनों ने नाम रखा कोरोना







