रायपुर. राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में संचालित सभी सार्वजनिक परिवहन यान, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन तत्काल प्रभाव से आगामी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ के परिवहन आयुक्त द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.
http://जनता कर्फ्यू के दिन जन्मी बच्ची, परिजनों ने नाम रखा कोरोना
मुख्यमंत्री की अपील, कोरोना के संक्रमण से बचने नागरिक घरों में रहें
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों से घरों में रहने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक ऐसा कोई काम ना करें जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाए, वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें. जैसे-जैसे थर्ड स्टेज नजदीक आ रही है, आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. अभी छत्तीसगढ़ में एक ही पॉजिटिव केस मिला है और वह भी कंट्रोल में है. यह छत्तीसगढ़ के लोगों की जागरूकता से ही संभव हो सका है. थोड़े दिनों 31 मार्च तक और सहयोग दें. प्रदेश के आम नागरिकों, व्यापारियों, मीडिया सहित सभी ने जैसा सहयोग पिछले 3 दिनों में दिया है वैसे ही 31 मार्च तक सहयोग दें क्योंकि बचाव में ही सबकी सुरक्षा है.
http://पीएम मोदी की अपील- लॉकडाउन पर कई लोग अभी भी गंभीर नहीं, राज्य सरकारें कानून का पालन करवाएं







