नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से कुछ दिन उसी शहर में रहने की अपील की है, जिस शहर में वे अभी हैं. प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं. भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है. उन्होंने कहा है कि आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा. आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए. इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं.
http://‘साहू समाज का इतिहास गौरवशाली, भक्त माता कर्मा ने अच्छे कामों के लिए सदैव किया प्रेरित’
उन्होंने कहा है कि रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए. आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे को लेकर गुरुवार की रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया था. पीएम ने अपने संबोधन में देशवासियों से सजग रहने की अपील करते हुए 22 मार्च, रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था. प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की थी.
http://सीएम केजरीवाल की घोषणा, 72 लाख लोगों को फ्री राशन, वृद्धा-विधवा पेंशन दोगुना
PM:I appeal to all that in whichever city you're in,stay there for few days. By doing so,we can control spread of #Coronavirus.We're playing with our health by crowding railways stations&bus-stands.Please think about yourself&your family;don't move out of your house,unnecessarily https://t.co/1HOVsB3S3i
— ANI (@ANI) March 21, 2020









