আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Published on: March 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं. कनिका ने रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे. इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है. इंस्टाग्राम पर कनिका कपूर ने खुद कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की बाद कही है. कनिका ने बताया कि पिछले चार दिनों से मुझे फ्लू है. मैंने अपना टेस्ट करवाया और कोरोना पॉजिटिव निकली. इस समय में क्वारनटीन में हूं. डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है.

http://फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम कमलनाथ ने किया इस्तीफे का ऐलान

जिन लोगों के मैं संपक में आई हूं, उनको भी देखा जा रहा है. मुझे 10 दिन पहले एयरपोर्ट पर भी स्कैन किया गया था. लेकिन पिछले 4 दिनों से मुझे में कोरोना के लक्षण आए हैं. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो भी इस समय ज्यादा से ज्यादा अकेले रहें और अगर आप को भी कोरोना जैसे लक्षण लगते हैं तो तुंरत अपना टेस्ट करवाएं. हम इस परिस्तथिति से निकल सकते हैं अगर हस सभी साथ रहें और सरकार और दूसरे संस्थानों की बातों का पालन करें. दूसरी ओर उन पर आरोप लग रहे हैं कि कनिका एयरपोर्ट पर झांसा देकर बाहर निकल गईं और कई लोगों को खतरे में डाल दिया. जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने कनिका के संपर्क में रहे सभी लोगों को कॉल किया है और उन्हे सेल्फ आईसोलेट करने के लिए भी कहा है.

http://7 साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों को एक साथ दी गई फांसी

https://www.instagram.com/p/B98tXqnFqE2/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now