बलौदाबाजार. कसडोल विधायक शकुंतला साहू आगामी 26 सितंबर को सोनाडीह स्थित नोवोको सीमेंट संयंत्र के खिलाफ लोकहित की मांगें पूर्ण नहीं करने पर संयंत्र के मुख्यद्वार पर धरना-प्रदर्शन करेंगी. विधायक शकुंतला ने बताया कि सीमेंट संयंत्र द्वारा लगातार नियम विरुद्ध तरीके से मनमानीपूर्वक कार्य किया जा रहा है. संयंत्र द्वारा न तो स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा रहा है और न ही प्रभावित ग्रामों में सीएसआर मद से कोई विकास कार्य कराया जा रहा है.
http://पीएम मोदी और NSA डोभाल पर हमले की साजिश, विशेष दस्ता तैयार कर रहा जैश-ए-मोहम्मद
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी उचित कार्य नहीं किया जा रहा है. जिसमें मुख्यरूप से रसेड़ा से मगरचबा (खैंदा, हलवाई, खपरी) मार्ग जर्जर है. उक्त मार्ग में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, करीब 5 वर्षों से मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है. उपरोक्त मुद्दों को लेकर ग्रामीणों की मांग पर समय सीमा के अंतर्गत समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर 26 सितंबर को सुबह 9 बजे संयंत्र के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
http://शिक्षकों के एक लाख पदों पर होगी भर्तियां, 14 हजार पदों पर पहले ही जारी हो चुका है नोटिफिकेशन
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716
http://पेंशन से जुड़े नियम बदले, अब इन सब लोगों को मिलेंगे ज्यादा पैसे







