नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच विधानसभा में फ्लोर टेस्ट 16 मार्च यानी कल होगा. राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी भेजकर सोमवार को सरकार का बहुमत परीक्षण कराने कहा है. चिट्ठी में राज्यपाल ने साफ शब्दों में लिखा है कि सरकार सदन में अपना बहुमत खो चुकी है. इसलिए संवैधानिक और प्रजातंत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार को बहुमत साबित करना जरूरी है. सीएम कमलनाथ और स्पीकर के नाम चिट्ठी में राज्यपाल ने आदेश दिया है कि 16 मार्च से शुरु हो रहे बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के फौरन बाद विश्वास मत पर वोटिंग कराई जाए और इसकी वीडियोग्राफी भी हो.
कांग्रेस और भाजपा ने सोमवार को बहुमत परीक्षण को लेकर सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है. दोनों पार्टियों ने सभी विधायकों को सोमवार को विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है. वहीं मध्य प्रदेश के सियासी संकट पर हरीश रावत ने कहा है, ‘हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं और हम इसे जीतने के लिए आश्वस्त हैं. हम नहीं, बीजेपी नर्वस है. वे (बागी) विधायक हमारे संपर्क में हैं.’ इसके साथ ही हरीश रावत ने सवाल किया कि अगर बीजेपी फ्लोर टेस्ट जीतने के लिए आश्वस्त है तो वो अपने विधायकों को दूसरे शहरों में क्यों भेज रही है.
http://मोबाइल फोन होंगे महंगे, केंद्र सरकार ने जीएसटी बढ़ाकर 12 से की 18 फीसदी
Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon: Floor test in #MadhyaPradesh Assembly to be held on March 16. pic.twitter.com/OFDsnLkSt8
— ANI (@ANI) March 14, 2020









