महासमुंद. तेंदूकोना थाना क्षेत्र के बिराजपाली में करीब चार दिन पूर्व हुए हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को ओड़िशा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक बिराजपाली में वेदप्रकाश बरिहा की हत्या करने के बाद से ही आरोपी बीरसिंग बरिहा फरार था उन्हें ढूढ़ने के लिए टीम लगी हुई थी. शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ओड़िशा में छुपा हुआ है. मुखबिर के बताए अनुसार टीम ने उक्त स्थान पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि आपसी विवाद में आरोपी बीरसिंग ने वेदप्रकाश बरिहा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मामले में 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.
http://पेड़ पर लटकी मिली दो सगी बहनों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
राम वनगमन परिपथ के साथ-साथ सिरपुर का भी किया जाएगा विकास
महासमुंद. राज्य सरकार राम वन गमन परिपथ के साथ-साथ सिरपुर को पर्यटक के रूप में विकसित करने जा रही हैं. मुख्य सचिव आर.पी. मंडल की अगुवाई में आज राज्य के मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी तथा पर्यटन सचिव पी. अलबलगन ने सिरपुर का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान उन्होंने राजमहल परिसर, सुरंग टीला, तीवरदेव बौध्द विहार एवं बाजार स्थल का अवलोकन किया. इस दौरान मुख्य सचिव श्री मंडल ने कलेक्टर सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय के साथ चर्चा की. चर्चा के दौरान सिरपुर में जरूरी सुविधाएं विकसित करने को कहा.
http://पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी







