नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नागपुर में अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गए हैं. वहीं, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 83 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. जानकारी के मुताबिक नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायो) से कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध भाग गए. इन सभी को संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पांच संदिग्ध मरीजों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था.
http://स्नातक भाग एक-दो, स्नातकोत्तर भाग एक और सेमेस्टर एक-दो-तीन की परीक्षाएं स्थगित
पांचों में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई थी जबकि चार की रिपोर्ट आनी बाकी थी. पांचो लोग कैंटीन में कुछ खाने के लिए गए थे जहां से वो अपने घरों के लिए भाग गए. घटना 13 मार्च की देर रात हुई. इसके बाद पूरे नागपुर में अलर्ट घोषित किया जा चुका है. अब इन मरीजों की तलाश की जा रही है. नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे शहर में पुलिस को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है. पूरे शहर में नाकाबंदी है. संदिग्धों को खोजा जा रहा है. वे ज्यादा दूर भाग नहीं पाएंगे.
http://छात्रावास के दोषियों को शीघ्र दंडित करें : कौशिक
Nagpur: 5 #COVID19 suspects escaped from isolation ward of Mayo Hospital. S Suryavanshi, Sub-Inspector Nagpur police station says, "One of them had tested negative, reports of other 4 were awaited. We have traced them & they will be brought back to hospital by the administration" pic.twitter.com/GOsOLfzrcs
— ANI (@ANI) March 14, 2020









