আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस के खतरे के बीच BCCI का फैसला, दो हफ्ते के लिए टाला गया IPL

Published on: March 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोनो वायरस के प्रकोप के बीच आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत अब 15 अप्रैल तक टल गई है. तय कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च को आईपीएल का आगाज होना था. बताया जाता है कि टीम के मालिकों ने सुझाव दिया था कि कोरोनो वायरस के प्रकोप के बीच टी 20 लीग को कुछ हफ्तों के लिए टाला जा जाए. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भयावह कोरोना को महामारी घोषित किया है. भारत ने 15 अप्रैल तक वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है और विदेशी सितारों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल होना असंभव होगा.

http://तकनीकी शिक्षण संस्था, शासकीय-अशासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 31 मार्च तक रहेंगे बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले फ्रेंचाइजी ने कहा था कि वे बंद दरवाजे के पीछे खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों के बिना नहीं. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है, ‘बोर्ड ने आईपीएल के आगामी सीजन को 15 अप्रैल तक स्थागित करने का फैसला किया है. यह फैसला कोरोना वायरस के कारण फैली स्थिति के कारण लिया गया है.’ बोर्ड ने कहा, ‘बीसीसीआई सभी हितधारकों को लेकर चिंतित है, इसे बड़े पैमाने पर देखा जाए तो सामाजिक स्वास्थ्य को लेकर. हम इस बात को सुनिश्चित करने को लेकर सभी कदम उठा रहे हैं कि आईपीएल से जुड़े सभी लोगों, जिनमें प्रशंसक भी शामिल हैं, को सुरक्षित माहौल मिले.’

http://कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने 31 मार्च तक जिम, स्वीमिंग पूल, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now