नई दिल्ली. केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. मोदी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सूत्रों के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता (डीए) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. इसके अलावा कैबिनेट में येस बैंक के रिस्ट्रक्चर प्लान को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी की समीक्षा की गई है.
http://परिवहन के अभाव में हजारों क्विंटल धान जाम, सूखत की मार झेल रहीं समितियां
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कैबिनेट को ब्रीफ किया और कहा कि कोरोना से लड़ने और रोकथाम में दुनिया में भारत ने सबसे अच्छा परफार्म किया है. विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, कॉमर्स मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को अहम आदेश दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचों मंत्रालयों (विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, कॉमर्स मंत्रालय और वित्त मंत्रालय) के ज्वॉइंट सेक्रेटरी को हर रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कोरोना पर अपडेट या जानकारी देने का निर्देश दिया है.
http://नोवल कोरोना वायरस : समस्त शासकीय और निजी विद्यालय 31 मार्च तक रहेंगे बंद
Union Cabinet Sources: Union Cabinet approves 4% increase in Dearness Allowance (DA) for Central Government employees.
— ANI (@ANI) March 13, 2020









