नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में एक बार फिर सियासी संकट पैदा हो गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 6 मंत्रियों समेत 16 विधायक दिल्ली और बेंगलुरु पहुंच गए हैं. इनके फोन बंद आ रहे हैं. खबर लगते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली से भोपाल लौट आए हैं. उन्होंने तुरंत बैठक बुलाई है. इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट थी कि सिंधिया 16 विधायकों के साथ लापता हैं. बाद में रिपोर्ट आई कि ये विधायक एक चार्टर प्लेन से बेंगलुरु पहुंचे थे. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली स्थित अपने निवास पहुंच गए हैं.
http://2 साल पहले बना मातृ शिशु अस्पताल अब तक प्रारंभ नहीं, हो रहा जर्जर
इस बीच खबर है कि एमपी बीजेपी के भी 6 विधायक बेंगलुरु पहुंच गए हैं. पीटीआई के मुताबिक सीएम कमलनाथ ने अपना दिल्ली का दौरा बीच में ही खत्म कर दिया है और वे भोपाल लौट आए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ज्योतिरादित्य सिंधिया को मनाने में जुट गई है, और उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. माना जा रहा है कि 16 मार्च से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन ही बीजेपी कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी और इन विधायकों की मदद से अविश्वास प्रस्ताव को पास करवाकर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया जाएगा.
http://Jio ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, 350GB डाटा के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स









