नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 4,999 रुपए वाला लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च किया है. यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में उम्मीद से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है. जियो के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 350 जीबी डाटा मिला है. लेकिन इसमें रोजाना की कोई लिमिट नहीं है, आप जितना मर्जी डाटा एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाएगी. साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 ऑफ-नेट मिनट देगी. इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS मिलेंगे.
http://VIDEO : आसिम-जैकलीन का होली स्पेशल गाना ‘मेरे अंगने में’ रिलीज़
यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में Jio के सभी कम्प्लीमेंटरी ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. वहीं, इस पैक की वैधता 360 दिनों की है. इससे पहले Reliance jio ने अपना नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. इस प्लान की कीमत 2,121 रुपए है. साथ ही प्लान की वैधता 336 दिन की है. जियो के 2121 रुपये वाले प्लान में ग्रहाकों को रोजना 1.5 GB डेटा मिलेगा. प्लान की वैधता 336 दिन होगी. इसके अलावा नया प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को Jio से Jio और लैंडलाइन पर फ्री वॉयस कॉलिंग मिलेगी. इसके अलावा ग्रहाकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट मिलेंगे. साथ ही ग्रहाकों को 100 एसएमएस रोजाना मिलेगें. इसके अलावा Jio न्यूज, Jio टीवी और Jio सिनेमा एप का फ्री एक्सेस मिलेगा.
http://शांति समिति की चल रही थी बैठक, इधर थाने के बाजू ठेले खोमचों से आ रही थी गालियों की आवाज










