नई दिल्ली. बिग बॅास 13 से लोकप्रिय होने वाले आसिम रियाज और बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का पहला म्यूजिक वीडियो होली सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ रिलीज हो गया है. इस वीडियो को टी-सीरीज ऑफिशियल यू-ट्यूब में अपलोड किया गया है. कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. दर्शकों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है. गाने में आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी शानदार लग रही है. वहीं इस गाने की में इनकी केमेस्ट्री देखकर आप भी इस गाने के रीमिक्स पर फिदा हो जाएंगे. आसिम और जैक्लीन का ये गाना करीब 5 मिनट का है, जिसमें एक राजकुमारी की कहानी दिखाई गई है.
http://शांति समिति की चल रही थी बैठक, इधर थाने के बाजू ठेले खोमचों से आ रही थी गालियों की आवाज
इस कहानी को होली से भी कनेक्ट किया गया है. जहां एक तरफ दूसरी सदी में राजकुमारी की शादी करवाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ 2020 में होली मना रहा एक लड़का अजीबो-गरीब तरीके से 1435 में पहुंच कर राजकुमारी के सामने आ खड़ा होता है. ये लड़का अनजाने में ही राजकुमारी को 1435 से निकालकर 2020 होली के जश्न में ले आता है. बता दें कि इस होली स्पेशल गाना ‘मेरे अंगने में’ अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लावारिस’ के सुपरहिट गाना “मेरे अंगने में” रीमिक्स है. मेरे अंगने में’ गाने को नेहा कक्कड़ और राजा हसन ने गाया है. इसके संगीत को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है. गाने के लिरिक्स वायू ने लिखे हैं. इस गाने को राधिका राव और विनय सपरू ने निर्देशित किया है. देखिए वीडियो-
http://जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, ये चीजें करें अर्पित सभी तरह की मनोकामना होगी पूरी










