नई दिल्ली. एक युवक ने सोमवार को दो प्रेमिकाओं से मंदिर में सिंदूर भरकर शादी की. एक दिन बाद ही युवक ने उनमें से एक लड़की को छोड़ दिया और दूसरी के साथ भाग गया. पति की इस हरकत से हैरान दूसरी लड़की ने शुक्रवार को थाने में रेप का केस दर्ज करवाया है. मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का है. दरअसल, युवक एक लड़की से प्यार करता था और शादी से पहले युवक की प्रेमिका ने उसको धमकाया था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह जहर खाकर जान दे देगी. इस बात पर झगड़ा हुआ तो उसने लड़की को थप्पड़ मार दिया. लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी. शिकायत पर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही युवक को उसकी प्रेमिका को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था.
http://नपाध्यक्ष ने किया दीदी बर्तन बैंक का शुभारंभ, महिलाओं के लिए हाट बाजार की घोषणा
बताया जा रहा है कि युवक अपने इलाके की एक लड़की से पहले से प्रेम करता था. कई साल से उसकी प्रेम कहानी चल रही थी. उसके बाद सोमवार को युवक नई प्रेमिका से शादी करने पहुंचा तो पूर्व प्रेमिका भी वहां पहुंच गई जिससे वहां हंगामा मच गया. इसके बाद घर के पास ही एक मंदिर में सबके सामने युवक ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं के साथ शादी कर उनकी मांग भरी और उन्हें मंगल सूत्र पहनाया. इस अनोखी शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. उसके बाद लड़के ने सुहागरात मनाई और एक के साथ फरार हो गया. हैरान परेशान लड़की को जब अपने पति के बारे में 4 दिन तक पता नहीं चला तो शुक्रवार को कर्नलगंज थाने में उसने अपने फरार पति के ही खिलाफ रेप केस दर्ज कराया है.









