नई दिल्ली. जन औषधि दिवस पर एक महिला से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जन औषधि केंद्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इस दौरान उत्तराखंड में दीपा शाह ने प्रधानमंत्री को बताया कि कैसे उनके पैरालसिस के इलाज के लिए जहां पहले 5,000 रुपए लगते थे अब सिर्फ 1500 रुपए में दवाएं मिल जाती हैं. महिला ने कहा कि वह बाकी बचे पैसों से घर चलाती है और फल खरीदती है. उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा- ‘मैंने ईश्वर तो नहीं देखा लेकिन आपको देखा है.’
http://चंडीगढ़ निर्मित 13 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार
यह कहते हुए शाह का गला भर आया और प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए. इससे पहले जन औषधि दिवस के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनऔषधि दिवस सिर्फ एक योजना को सेलिब्रेट करने का दिन नहीं है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों, लाखों परिवारों के साथ जुड़ने का दिन है, जिनको इस योजना से बहुत राहत मिली है. पीएम ने कहा कि ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है. उन्होंने संतोष जताया कि अब तक 6 हजार से अधिक जनऔषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं.
http://पुलवामा हमला : विस्फोटक बनाने ऑनलाइन मंगवाया गया था केमिकल, 2 गिरफ्तार









