रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 फरवरी को चर्चा के दौरान किसानों का लंबित टोकन का परीक्षण सचिव स्तर के अधिकारी के निगरानी में होने के उपरांत धान खरीदी की घोषणा की गई है. खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2020 निर्धारित की गई थी. मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ नवा रायपुर से समन्वय कर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप धान खरीदी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
http://दो बार जांच में अलग-अलग बताया गया ब्लड ग्रुप, जान जोखिम में डालकर किया ऑपरेशन
अव्यवस्था के चलते हटाए गए परीक्षा केंद्र प्रभारी
बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिले के लाहोद परीक्षा केंद्र प्रभारी विजय लाल पैकरा को हटा दिया गया है. उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में बच्चों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं की थी. स्कूल में अतिरिक्त कमरा उपलब्ध होने पर भी उनका उपयोग ना करते हुए नकल मारने की हद तक बच्चों को नजदीक-नजदीक बिठाया गया था. डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी मिथिलेश डोंडे के आकस्मिक निरीक्षण में यह कुव्यवस्था जाहिर हुई. उनकी अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी ने लेक्चरर विजय लाल पैकरा को हटा कर लवन स्कूल के लेक्चरर पहलवान सिंह सेन को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए हैं.
http://महिला कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार







