बागबाहरा. अंतत: देवरी स्थित बालिका छात्रावास भवन मरम्मत हेतु ठेका दे दिया गया. उल्लेखनीय है कि शनिवार को जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि हितेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि डिलेश्वर पांडे, सरपंच मुंशीलाल साहू ने छात्रावास के औचक निरीक्षण के बाद बताया था कि कमरों में लगाए गए दरवाजे सड़कर नष्ट हो गए हैं. बिना दरवाजे के कमरों में कपड़े का पर्दा लगाकर बच्चियों को ठहराया गया है. इस आशय की खबर cgjanadesh.com ने प्रमुखता से जारी कर प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराया था.
यही नहीं, जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने देवरी बालिका छात्रावास की समस्या को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी. उन्होने 4 मार्च को जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में छात्रावास की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया तब अधिकारी हरकत में आए और तत्काल बालिका छात्रावास के भवन मरम्मत की स्वीकृति दी और मरम्मत हेतु ठेका भी दिया. बालिका छात्रावास के त्वरित मरम्मत करने की पहल करने पर देवरी सरपंच मुंशीलाल साहू, शिक्षा समिति अध्यक्ष नेशलाल, मलिक कुमारढीढी, पवन चंद्राकर, डिलेश्वर चक्रधारी सहित पंचों और छात्रावास की बालिकाओं ने अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है.
http://महिला कर्मचारी की शिकायत, आरक्षक, शिक्षक समेत चार ने किया गैंगरेप
बालिका छात्रावास के दरवाजे सड़ गए, कपड़े का पर्दा लगाकर चलाया जा रहा काम







