नई दिल्ली. निर्भया के चारों दोषियों की फांसी की नई तारीख तय हो गई है. निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरूवार को नया डेथ वॉरंट जारी किया है. इससे पहले बुधवार को दोषी पवन की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी थी. दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं. इससे पहले तीन बार 22 जनवरी, 1 फरवरी और 3 मार्च के लिए डेथ वॉरंट जारी किया गया था, लेकिन फांसी नहीं हो पाई.
http://पालतू कुत्ते को कोरोना, मानव से जानवर में वायरस स्थानांतरण से हड़कंप
अदालत के फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी तारीख होगी और दोषियों को 20 मार्च को फांसी दे दी जाएगी. अब उनके पास कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है, लेकिन जब तक फांसी नहीं होती हमलोग लड़ने के लिए तैयार हैं. जीत तो उसी दिन होगी, जिस दिन चारों दोषियों को फांसी होगी.
http://सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत
Delhi's Patiala House Court to shortly to hear the plea of prosecution seeking issuance of the fresh death warrant for the execution of the four convicts in the December 2012 gang-rape case contending that the convicts have exhausted all the legal remedies. pic.twitter.com/WRd0vLf7vE
— ANI (@ANI) March 5, 2020
http://टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार T-20 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची









