আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पालतू कुत्ते को कोरोना, मानव से जानवर में वायरस स्थानांतरण से हड़कंप

Published on: March 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के पालतू कुत्ते में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हांगकांग में एक 60 साल की महिला के पालतू कुत्ते में कोरोना की पुष्टि हुई है. यह शायद अपने तरह का पहला मामला है जब इंसान से जानवर में कोरोना का संक्रमण हुआ है. हांगकांग में एक महिला कोरोना से पीड़ित है. शुक्रवार को उसके कुत्ते में भी कोरोना की पुष्टि हुई है. हालांकि वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे कम पॉजिटिव बताया है. अब इस कुत्ते को वहां एक पशु केंद्र में अलग रखा कर इलाज किया जा रहा है. वहां के एग्रीकल्चर फिशरी कंजर्वेशन डिपार्टमेंट (एएफसीडी) ने बताया कि एक पामेरियन कुत्ते की कोरोना को लेकर कई बार जांच की गई.

http://सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

जांच में कम लेवल का कोरोना संक्रमण पाया गया है. वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ एनिमल हेल्थ ने स्वीकार किया है कि यह मानव से जानवर में वायरस स्थानांतरण का मामला है. इस मामले के सामने आने के बाद वहां कुत्तों को भी अलग रखा जा रहा है. दो कुत्तों को अलग रखा गया है. दूसरा कुत्ता एक दूसरे कोरोना संक्रमण वाले मरीज का है. हालांकि मरीज की जांच नेगेटिव आया है लेकिन उसकी दोबारा जांच की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि पामेरियन कुत्ते की लगातार जांच की जाएगी और जब इसकी जांच नेगेटिव आएगी तभी उसे मालिक को सौंपा जाएगा.

http://टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार T-20 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now