আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

Published on: March 5, 2020
---Advertisement---

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक सीएएफ की 16वीं बटालियन डी कंपनी में तैनात अनिल यादव ने बुधवार रात सर्विस राइफल से सिर में गोली मारी. गोली सिर को पार करते हुए बाहर निकल गई. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो वह नीचे गिरा पड़ा था. अनिल के शव को जिला अस्पताल लाया गया है. अनिल कुमार यादव मूलत: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के करीमपुर गांव का रहने वाला था. वह 14 नवंबर 2009 से पदस्थ था. फिलहाल, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की पुष्टि आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने की है.

http://टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार T-20 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची

कुकदूर को मिला उपतहसील कार्यालय का दर्जा

कवर्धा. कलेक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा तहसीलदार पंडरिया के प्रस्ताव के आधार पर कबीरधाम जिले के अंतर्गत कुकदूर, तहसील पंडरिया को नवीन उपतहसील के रूप में न्यायालयीन कार्य प्रारंभ किए जाने की अनुमति दी गई है. उल्लेखनीय है कि तहसीलदार पंडरिया के द्वारा तहसील मुख्यालय पंडरिया से अधिक दूरी एवं विषम भौगोलिक स्थिति होने के कारण जनसुविधाओं एवं न्यायालयीन कार्यो के त्वरित निराकरण को दृष्टिगत रखते हुए कुकदूर को उपतहसील बनाए जाने प्रस्ताव प्रेषित किया था.

http://आभार रैली में जनपद उपाध्यक्ष बोले- जनाकांक्षाओं को पूरा करने करूंगा हरसंभव प्रयास

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now