नई दिल्ली. बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उप विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है. सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे सर्कुलर में बीसीसीआई ने सूचित किया है कि अब किस पायदान पर आने वाली टीम को कितने पैसे इनाम में मिलेंगे. बीसीसीआई के पत्र के अनुसार खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है. चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपए की जगह 10 करोड़ रुपए मिलेंगे.
http://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीएमसी के प्रदेशाध्यक्ष समेत 10 गिरफ्तार
उप विजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपए की जगह 6 करोड़ 25 लाख रुपए दिए जाएंगे. क्वालीफायर में हारने वाली दो टीमों में प्रत्येक को अब 4 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे. खबरों के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी स्थिति में हैं. उनके पास अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके हैं. यही कारण है कि इनामी राशि को लेकर यह फैसला किया गया. हालांकि आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को एक करोड़ रुपए मिलेंगे जिसमें बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों 50 लाख रुपए का योगदान देंगे.
http://VIDEO : हनी सिंह का नया गाना ‘लोका’ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल











