महासमुंद. महासमुंद और पटेवा पुलिस ने मध्यप्रदेश की करीब 2 लाख रुपए कीमती अंग्रेजी शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग स्कार्पियो से बिक्री के लिए खल्लारी से महासमुंद की ओर शराब परिवहन किया जा रहा है.सूचना पर थाना प्रभारी महासमुंद राकेश खुंटेश्वर ने अपनी टीम के साथ राजिम मोड़ में घेराबंदी की. टीम ने खल्लारी की ओर से तेज रफ्तार वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक वाहन और तेज गति से वाहन चलाने लगा। उक्त वाहन को पीछाकर घेराबंदी कर गायत्री मंदिर एनएच 353 के पास रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे जिनमें से दो व्यक्ति राहुल सिकरवार पिता स्वरामस्वरूप सिकरवार (35) निवासी भिलाई, रंजित सिंह उर्फ राजू पिता स्व. प्यारा सिह (34) निवासी खुर्सीपार भिलाई को पकड़ लिया गया.
http://एटीएम और थोक दुकान का तोड़कर लाखों पार, बुलाया गया स्नाइपर डॉग
एक अन्य आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित 18 पेटी कुल 891 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जुमला 160.38 लीटर कीमती 80,190 रुपए, नगदी रकम 103200 रुपए, पुरानी स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG.04 KR 0939 तथा आरोपी राहुल सिकरवार के कब्जे से एक नग बटन वाला धारदार चाकू जब्त किया गया है. आरोपियों ने उक्त अंग्रेजी शराब बालाघाट मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाना बताए. आरोपियों ने करीब 30 पेटी शराब पटेवा थाना क्षेत्र के सिनोधा जंगल में कोमा निवासी हितेश साहू के पास उतारना बताया जिसकी सूचना पटेवा पुलिस को दी गई. सूचना पर पटेवा पुलिस ने मंगलवार को पटेवा-बारनयापारा मार्ग में हितेश साहू को मारुति 800 कार क्र सीजी 07 एमए 1118 से 116550 रुपए कीमती 1457 पौव्वा गोवा व्हीस्की शराब के साथ घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस ने बतया कि मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है.
http://पीएम मोदी बोले- कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं, बताए बचाव के ये उपाय







