रायपुर. जुआरियों के साथ एक पुलिसकर्मी को जुआ खेलना भारी पड़ गया. जुआ खेलते वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आरिफ शेख ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है. आरक्षक देवेन्द्र साहू रायपुर के टिकरापारा पुलिस थाने में पदस्थ था. पिछले कुछ दिनों से उसका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. जिसमें आरक्षक, वर्दी में ताश के पत्तों को मिक्स करते दिख रहा है. इस वीडियो को लेकर शिकायत की गई थी. वीडियों 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा हैं. वीडियो में कुछ और भी लोग नजर आ रहे हैं, जो जुआ खेलने से संबंधित बात करते हुए सुने जा सकते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जांच की गई. जिसके बाद एएसपी आरिफ शेख ने आरक्षक देवेन्द्र साहू को निलंबित कर दिया.
http://हर समय व्यस्त मिलता था पत्नी का मोबाइल, पति ने रेत दिया गला
https://www.youtube.com/watch?v=p6ZLYaeayDA
http://लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निबटा लें सभी जरूरी काम
मुख्यमंत्री निवास में 25 सितंबर को जनचौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थगित
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आगामी 25 सितंबर बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.







