बिलासपुर. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के रिहर्सल से लौटते वक्त बीए एलएलबी की छात्रा लापता हो गई है. परिजनों ने अपहरण की आंशका जताते हुए सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इधर, लापता छात्रा के भाई ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर मदद के लिए गुहार भी लगाई है. विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद गोविंद आज बिलासपुर आए हुए है. सोमवार को उनके हाथों गोल्ड मेडल देकर टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाना है.
http://आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘लगा के वैसलीन’ रिलीज, देखिए वीडियो
2014 बैच की पास आउट बीए एलएलबी छात्रा रामेश्वरी राव मराठा दीक्षांत समारोह के लिए रिहर्सल करने शनिवार को विश्वविद्यालय आई हुई थी. फिर वहां से शाम चार बजे घर जाने निकली, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची है. जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सिविल लाइन थाने में लापता होने का मामला दर्ज कराया है. बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 29 फरवरी की शाम को छात्रा के गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है. जिसके बाद तत्काल पुलिस ने छात्रा के सभी दोस्तों से पूछताछ की है और आसपास के सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. छात्रा का मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस किया जा रहा है. लगातार पुलिस परिजनों के संपर्क में है.
http://INDvsNZ : दूसरे दिन दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में भारत 90/6, 97 रन की बढ़त







