আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिल्ली हिंसा : आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का केस दर्ज, पार्टी ने किया सस्पेंड

Published on: February 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. दिल्ली हिंसा को लेकर ताहिर हुसैन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज हुआ है. केस दयालपुर थाने में दर्ज हुआ है. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी. जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है.

http://किशनपुर हत्याकांड की राजभवन में गूंज, राज्यपाल से मिला पीड़ित परिवार

ताहिर हुसैन पर आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू के निशान होने का खुलासा हुआ है. अंकित के पेट और सीने में चाकू के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से गोदकर अंकित की हत्या करने की बात का खुलासा हुआ है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ताहिर हुसैन के खजूरी इलाके में स्थित घर को सील कर दिया. ताहिर हुसैन के घर के छत पर पत्थर, गुलेल और पेट्रोल बम मिला था. आरोप है कि यहां से भी पत्थरबाजी की गई थी.

http://जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका धान खरीदेगी सरकार : भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now