रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में साहू समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. ममता साहू के नेतृत्व में पीड़ित परिवार ने भेंट की. राज्यपाल को महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के किशनपुर में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं उनके पति तथा दो मासूम बच्चों की मई 2018 में हुई हत्या के संबंध में ज्ञापन सौंपा और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया. ममता साहू ने बताया कि चालान में पुलिस द्वारा लीपापोती, पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक आचरण, साक्ष्य मिटाना और आरोपियों को प्रश्रय देने की शिकायत भी राज्यपाल से की गई. पीड़ित परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग माननीय राज्यपाल के समक्ष रखी गई है.
http://जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका धान खरीदेगी सरकार : भूपेश
29 को मुख्यमंत्री निवास में होगी कैबिनेट की बैठक
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 29 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में होगी. पहले कैबिनेट की यह बैठक कोरबा जिले के सतरेंगा में आयोजित होने वाली थी. मुख्यमंत्री श्री बघेल 29 फरवरी को गिरौदपुरी मेले में शामिल होंगे. मंत्री एवं समाज के गुरू रूद्रकुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गिरौदपुरी में गुरू दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. श्री बघेल के गिरौदपुरी मेले में शामिल होने के कारण कैबिनेट की बैठक अब 29 फरवरी को रायपुर में ही आयोजित की गई है.
http://बालोद्यान के अंदर से नवीन मार्ग निर्माण न कराने नपाध्यक्ष को ज्ञापन







