नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सिंगिंग के साथ-साथ बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उनका गाना ‘गोवा बीच’ रिलीज हुआ था. इस गाने में जहां नेहा का नया हॉट अवतार सामने आया था वहीं उनके साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ और आदित्य नारायण ने भी धांसू एक्टिंग की थी. अब इंस्टाग्राम पर नेहा का एक ऐसा वीडियो धूम मचा रहा है कि जिसमें वह अपने इस गाने पर बिंदास डांस करती दिख रही हैं. नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.
http://Women’s T20 WC : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
इस गाने में नेहा फेमस डांसर आवेज दरबार के साथ अपने गाने पर थिरकती दिख रही हैं. यह वीडियो नेहा के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं इस वीडियो पर उनके फैंस काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा अपने किसी डांस वीडियो के कारण चर्चा में हैं. बल्कि इसके पहले भी वह कई बार टिकटॉक वीडियो बनाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं. नेहा की वॉल पर कई कॉमेडी और मिमिक्री के वीडियोज भी देखे जा सकते हैं. देखिए वीडियो-
http://महापौर एजाज ढेबर सहित कई रसूखदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग छापा










